सीतापुर : शौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबने से मौत घटना के बाद प्रशासनिक अमला पहुंचा मौके पर आपको बताते चलें यूपी के सीतापुर के थाना इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के ग्राम सभा हेमपुर में शौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गयी जिसकी सूचना थाना इमलिया सुल्तानपुर को दी गई मौके पर पहुंचे थाना इमलिया सुल्तानपुर की टीम व एसडीएम सदर सहित नायब राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गोताखोरों के द्वारा दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से बरामद हुआ युवक का शव वही मृतक का नाम रघुवंश पुत्र विक्रम ग्राम सभा हेमपुर का रहने वाला था नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर ग्रामीणों ने हंगामा सुरू कर दिया ग्रामीणों ने आरोप लगाया ठेकेदारों द्वारा जमीन को खोदकर तालाब बना दिया गया है जिससे चलते हादसा हुआ है साथ ही तालाब खोदने वाले ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग भी की फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है