आगमन सामाजिक संस्था प्रतिवर्ष पितृ पक्ष के मातृ नवमी को 6000 अजन्मी बेटियों का पुरे विधि विधान से श्राद्ध कर उनके मोक्ष की कामना करती है। बताते चले की ये वो अभागी और अजन्मी बेटी है जिन्हे उन्ही की माता पिता ने इस धरा पर आने से पहले ही सदा सदा के लिए अंधियारे में झोक देते है। संस्था का मानना है कि उन अभागी बेटियों को इस आयोजन “अंतिम प्रणाम” के जरिये मोक्ष का अधिकार मिलना ही चाहिए । संस्था द्वारा लगातार 6 बर्षो अजन्मी कन्याओं का नैमित्र श्राद्ध कर रहा और इन 6 बर्षो में 31 हजार कन्याओं का श्राद्ध कर उनके मोक्ष की प्राप्ति के लिए इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहा है । इस अनूठे आयोजन के साक्षी समाज के अलग अलग वर्ग के लोग बने जिन्होंने मृतक बच्चियों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन भी अर्पित की।