1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इस जिले में पाले जा रहे मच्छर, मलेरिया फैलाने के आरोप में 180 लोगों को नोटिस

यूपी के इस जिले में पाले जा रहे मच्छर, मलेरिया फैलाने के आरोप में 180 लोगों को नोटिस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी के इस जिले में पाले जा रहे मच्छर, मलेरिया फैलाने के आरोप में 180 लोगों को नोटिस

घरों में कुत्ते, बिल्ली, गाय आदि जानवर पालते तो लोगों को आपने सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं यूपी का एक ऐसा जिला है जहां लोग अपने घरों में मच्छर पाल रहे हैं, ये सुनकर आपको भी अजीब लगेगा लेकिन हकीकत यही है। यहां जब मलेरिया विभाग ने जांच पड़ताल की तो उन्हें भी यकीन नहीं हुआ। विभाग ने इसके बाद कड़ा कदम उठाया और इन्हें नोटिस जारी कर इन पर जुर्माना लगाया।

मलेरिया और फैल्सीपेरम मलेरिया फैलने में सूबे में दूसरे नंबर पर रहे बदायूं में ऐसे 180 लोग मिले हैं, जो मच्छर पालकर उनकी संख्या को बढ़ावा दे रहे थे। भले ही अंजाने में सही लेकिन यही गैर जागरूकता जिले में मलेरिया संक्रमण को बढ़ावा देने का काम कर रही थी। मलेरिया विभाग के डोर टू डोर सर्वे में इस तथ्य का खुलासा हुआ है और इन सभी को नोटिस जारी करने के साथ ही पांच सौ रुपये का जुर्माना भी विभाग द्वारा प्रत्येक मच्छर पालक पर डाला जा चुका है।

जिले के चार ब्लाक सलारपुर, समरेर, जगत व दातागंज में मौजूद 99 गांवों में हर साल बारिश के बाद मलेरिया पांव पसारता है और सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में भले ही एक भी मौत दर्ज न होती हो लेकिन हालात पूरी असलियत बयां कर देते हैं। मलेरिया को बढ़ावा देने वाले मच्छरों का सफाया करने के लिए जहां एंवेड टीम ने यहां पूरे साल संक्रमित गांवों में जागरुकता अभियान चलाया है। वहीं मलेरिया विभाग घर-घर जाकर सर्वे कर रहा है। घरों में लार्वा न पनपने पाए। इसी सर्वे के दौरान 180 लोग ऐसे निकले, जिनके घर में लार्वा पनप रहा था। कहीं कूलर का पानी नहीं बदला गया था तो कहीं रेफ्रिजरेटर में पानी भरा निकला। नालियों की सफाई भी बेहतर नहीं थी। ऐसे लोगों को नोटिस देने के साथ ही जुर्माना ठोंका गया है।
 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...