गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके की करहेड़ा कॉलोनी से 3 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में एक 13 साल का मासूम बच्चा लापता हो गया था। आरोप है कि 3 दिन तक भी पीड़ित परिवार की तहरीर नहीं ली गई। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ बेहद गुस्सा भरा है और देर रात करीब सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र होकर संबंधित पुलिस चौकी पहुंचे और वहां पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
चौकी पर हंगामा करने आए लोगों का कहना है कि करहेड़ा कॉलोनी गली नंबर 13 मकान नंबर 131 में रहने वाला 13 साल का नवनीत नाम का एक मासूम जोकि हिंडन एयरपोर्ट के अंदर केंद्रीय विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ता है। वह अचानक ही संदिग्ध परिस्थितियों में 3 दिन पहले लापता हो गया ।जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई ।लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि संबंधित चौकी इंचार्ज के द्वारा उनसे सुबह शाम कहकर बात को टालने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार की तहरीर भी पुलिस के द्वारा नहीं ली गई। उनका कहना है कि उन्हें रिसीविंग तक नहीं मिली है ।उधर परिवार वालों का रो -रो कर बुरा हाल है। क्योंकि उन्हें अपने बच्चे के साथ किसी अनहोनी का डर सता रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई है। जिसका परिणाम यह निकला है ।कि अब सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र होकर पुलिस चौकी पर हंगामा करने को मजबूर है।