नौबस्ता के राजीव नगर में गुरुवार देर रात चोर आटा चक्की संचालक के घर से नकदी और जेवर सहित करीब 10 लाख का माल पार कर ले गए। घटना के दौरान परिवार घर पर ही सो रहा था। सुबह महिला के उठने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। राजीव नगर निवासी आदित्य दीक्षित की घर के बगल में आटा चक्की है। वह कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्ष भी हैं। उनके परिवार में पत्नी त्योत्सना दीक्षित, बड़ा बेटा पंकज और उसकी पत्नी रानी दीक्षित हैं। जबकि छोटा बेटा इंजीनियर है और बेंगलुरु में पत्नी प्रीति के साथ रहता है।
आदित्य ने बताया कि गुरुवार रात वह घर के आगे वाले कमरे में लेटे थे। पत्नी, बेटा और बहू पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर पड़ोस की छत फांदकर उनकी छत से नीचे कमरे में दाखिल हुए, लेकिन कूलर की तेज आवाज के चलते उन्हें पता नहीं चला। चोर नीचे सबसे पीछे वाले कमरे में पहुंचे और अलमारी का लॉकर तोड़कर पत्नी व दोनों बहुओं के करीब 10 लाख के गहने, आठ हजार की नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह पत्नी उठी तो कमरे में सामान बिखरा मिला। घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई। मौके पर पहुंची ने पुलिस जांच पड़ताल की।