1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

शाहजहांपुर: महिला कांग्रेस कमेटी न 137वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नारे भी लगाए। मंगलवार को संगठन के 137वें स्थापना दिवस पर झंडा फहराकर सलामी दी। जिलाध्यक्ष सावित्री शर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस पर शपथ लेते हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को पुन: उच्च शिखर पर पहुंचा कर ही दम लेंगे। इसके लिए महिलाओं के हित में राष्ट्रहित में हमारे संगठन को संघर्ष करना पड़ेगा। उससे पीछे नहीं हटेंगे। ममता सिंह, विमला रानी, विंधेश्वरी, सुनीता वर्मा, कामनी शुक्ला, साकरा, कांता, कुसुमलता, पूनम, संगीता, मीनू सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...