1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बस की चपेट मे आने से पत्नी की मौत, पति घायल

बस की चपेट मे आने से पत्नी की मौत, पति घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बस की चपेट मे आने से पत्नी की मौत, पति घायल

कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कुर्थिया चौराहे पर अनियंत्रित बस बाइक चालक को टक्कर मारकर फरार हो गया। बाइक पर सवार पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर कांटे चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

बस्ती जनपद के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खड़ही गांव के निवासी जगरनाथ (45) अपनी पत्नी कमलावती (42) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। दोनों कुर्थिया चौराहे पर पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रही बस की चपेट में आ गए। दुर्घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी पत्नी की मैके पर मौत हो गई। घटना को देखते हुए आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना कांटे पुलिस चौकी पर दी गई। सूचना के बाद पहुंचे कांटे चौकी के पुलिस कर्मियों ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के घायल पति को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...