1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉक्टर मनदीप सिंह

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉक्टर मनदीप सिंह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉक्टर मनदीप सिंह

सहारनपुर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अब नए अध्यक्ष डॉक्टर मनदीप सिंह बनाए गए हैं, जबकि डॉक्टर कर्मवीर सिंह को सचिव और डॉक्टर विकास अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी अगले माह कार्यभार संभालेंगे।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जूम प्लेटफार्म पर ऑनलाइन चुनावी मीटिंग हुई। जिसमें सर्वसम्मति से डॉक्टर मनदीप सिंह को अध्यक्ष, डॉक्टर कर्मवीर सिंह सचिव और डॉक्टर विकास अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। डॉक्टर मोहन सिंह को वर्ष 2021-22 के लिए अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष रजनीश दहूजा ने नव निर्वाचित कार्य समिति को बधाई दी। इस अवसर पर डॉक्टर विवेक बैनर्जी, डॉक्टर सुभाष सहगल, डॉक्टर मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...