1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अनलॉक चार: रामपुर में गुलजार रहे बाजार, अदालतें भी खुलीं

अनलॉक चार: रामपुर में गुलजार रहे बाजार, अदालतें भी खुलीं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनलॉक चार: रामपुर में गुलजार रहे बाजार, अदालतें भी खुलीं

शनिवार को होने वाला प्रतिबंध खत्म होने के बाद शनिवार को बाजारें खुली रहीं। इस दौरान बाजारों में भीड़ देखी गइ। साथ ही अदालतों में भी कामकाज जारी रहा।

यूपी सरकार ने शुक्रवार की रात से शुरू होने वाले 55 घंटे के प्रतिबंध को सिर्फ 24 घंटे का कर दिया है। यानि शनिवार को बाजार खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के बाद शनिवार को रोजाना की तरह ही बाजार खोली गई। सभी बाजारों में रौनक रही,जिससे लोगों को दिक्कत महसूस नहीं हुई। दूसरी ओर न्याय विभाग ने शनिवार को भी अदालतें खोलने के आदेश दिए हैं। इस आदेश केबाद शनिवार को रोजाना की तरह ही अदालतें खुलीं। यहां पर सामान्य तौर पर कामकाज हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...