1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला मंगलवार को भी नहीं थमा ; कोरोना ने ली चार और जान, 384 मिले संक्रमित

कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला मंगलवार को भी नहीं थमा ; कोरोना ने ली चार और जान, 384 मिले संक्रमित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला मंगलवार को भी नहीं थमा ; कोरोना ने ली चार और जान, 384 मिले संक्रमित

कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला मंगलवार को भी नहीं थमा। चार और संक्रमित की जान चली गई है। मरने वालों में एक महिला व तीन बुजुर्ग हैं। इनमें से एक मृतक चित्रकूट का है। जिले में अब तक कोरोना से 184 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर 384 संक्रमित मंगलवार को और मिले।

एसआरएन के सहायक नोडल अफसर डॉ. सुजीत वर्मा के अनुसार, शंकरगढ़ की 68 वर्षीय महिला सात सितंबर को भर्ती की गई थी। निमोनिया व ह्रदय संबंधी परेशानी के चलते उनका इलाज किया जा रहा था। मंगलवार दोपहर को उनकी मौत हो गई। बादशाही मंडी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग को भी सात सितंबर को एसआरएन में भर्ती किया गया था। उन्हें निमोनिया के साथ बीपी व शुगर की समस्या थी। इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। जीरो रोड निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग को डायबिटीज व लिवर में दिक्कत के चलते 5 सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार को इनकी भी मौत हो गई। वहीं, चित्रकूट के रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग को यूरिन में संक्रमण के चलते चार सितंबर को भर्ती किया गया था। मंगलवार को इनकी भी मौत हो गई I

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...