कोरोना संक्रमण की रफ्तार तीव्र होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जिले में अब तक के सबसे ज्यादा 338 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इन्हें आवश्यकतानुसार अस्पताल में भर्ती कराया गया है या फिर होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब तक 7815 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 1999 सक्रिय केस हैं।
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक एसआरएन अस्पताल के तीन डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स, रेलवे अस्पताल के एक डॉक्टर, सीएमओ कार्यालय के एआरओ, सदर तहसील के रजिस्ट्रार, एसएसपी कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी और तैनात महिला कांस्टेबल, सांसद केशरी देवी पटेल के चालक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इनके आरएएफ के 15 कांस्टेबल, शिक्षा निदेशालय के वरिष्ठ सहायक, डीएम कार्यालय का अमीन, एजी कार्यालय का एक कर्मचारी, एनटीपीसी के 13 कर्मचारी, फूड इंस्पेक्टर, झूंसी बैंक आफ बड़ौदा के मैनेजर, करेली थाने के दरोगा, एसआरएन ब्लड बैंक का चालक, चिल्ड्रेन अस्पताल का एक स्टाफ, हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज करछना के एक शिक्षक, संगम प्लेस के आडिट क्लर्क, एनटीपीसी मेजा के एक इंजीनियर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।