1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम का पुतला फूंकने पर पुलिस और छात्रों में हाथापाई

सीएम का पुतला फूंकने पर पुलिस और छात्रों में हाथापाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम का पुतला फूंकने पर पुलिस और छात्रों में हाथापाई

प्रयागराज : प्रदेश सरकार की ओर से ओर से समूह ‘ख’ और ‘ग’ श्रेणी की नौकरी में पहले पांच साल संविदा पर नियुक्ति का विरोध करने पहुंचे एनएसयूआई के छात्रों और पुलिस कर्मियों के बीच सोमवार को जमकर झड़प हुई। छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का प्रयास किया तो पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस पर प्रदर्शनकारी छात्र बिफर गए। सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

इविवि के छात्रसंघ भवन पर जुटे एनएसयूआई से जुड़े छात्र दोपहर बाद सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बाहर निकले। इस बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जब छात्र नारेबाजी करते हुए पुतला जलाने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसे लेकर छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच छीनाझपटी होने लगी। इसी बीच मामला यह तक बढ़ गया कि हाथापाई तक पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग करते हुए छात्रों को वापस भेज दिया।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष एवं छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा सरकार के की ओर से लाया गया यह काला कानून है। जितेश मिश्र ने कहा सरकार रोजगार देने की जगह नये कानून से युवाओं को डस रही है। इस मौके पर सत्यम कुशवाहा समेत सीएमपी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष करन सिंह परिहार, ईश्वर शरण के उपाध्यक्ष जय सिंह, दुर्गेश सिंह, अभिषेक द्विवेदी, प्रवीण यादव, अक्षय यादव, कोमलाक्ष, अश्वनी यादव, अभिषेक द्विवेदी आदि रहे.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...