कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों पर बनाई गई डिजिटल पुस्तक का विमोचन मंगलवार को जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों के घर-घर जाकर राशन सामग्री, भोजन, हैंड सेनिटाइजर, मास्क, साबुन का वितरण किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत नया राशन कार्ड बनवाना, दिहाड़ी मजदूरों के लिए धन का मुहैया कराना, प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन चरण पादुका एवं दवाओं का वितरण आदि किया, वह अतुलनीय है।
प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा करने की ललक ही उन्हें देव तुल्य बनाती है। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता ने अपनी सेवा के बल पर पार्टी का गौरव बढ़ाया है। संचालन देवेश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन वरुण केसरवानी ने किया। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, महापौर अभिलाषा गुप्ता, पार्षद किरण जायसवाल, रतन दीक्षित, पवन श्रीवास्तव डॉ. एलएस ओझा, डॉ. कृतिका अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्रा, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल आदि रहे।