1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फंड व ग्रेच्युटी न मिलने पर आत्मदाह की कोशिश

फंड व ग्रेच्युटी न मिलने पर आत्मदाह की कोशिश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फंड व ग्रेच्युटी न मिलने पर आत्मदाह की कोशिश

प्रयागराज : कोआपरेटिव बैंक से रिटायर एक कर्मचारी व संगठन के मंत्री ने सोमवार को बोर्ड की बैठक के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आग लगाने से पूर्व ही बैंक कर्मचारियों ने उन्हें बचा लिया। बैंक से जुड़े अधिकारियों ने मदद करने का आश्वासन दिया है। हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है।

चंद्रलोक के पास रहने वाले अंजनी कुमार कोऑपरेटिव बैंक से 2016 में रिटायर हुए थे। वह कोऑपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन के मंत्री भी हैं। कुछ कारणों से बैंक की ओर से उनका फंड और ग्रेच्युटी रोक ली। पिछले 2 साल से वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली। सोमवार को कटरा स्थित ऑफिस में प्रबंधन की बैठक चल रही थी। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि इस बैठक में बैंक के जीएम एके सिंह और अध्यक्ष अमरनाथ मौर्या समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस बीच अंजनी सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया । इसके बाद वह माचिस लेकर आग लगाने जा रहे थे कि बैंक कर्मचारियों ने दौड़कर उन्हें रोका बचा लिया। इस घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने उनकी मदद करने का आश्वासन दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...