1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा पुलिस की लापरवाही एक बार फिर देखने को मिली

नोएडा पुलिस की लापरवाही एक बार फिर देखने को मिली

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नोएडा पुलिस की लापरवाही एक बार फिर देखने को मिली

नोएडा पुलिस की लापरवाही एक बार फिर देखने को मिली जब 17 अगस्त से लापता हुए एक युवक को खोजने के बजाय पुलिस लीपापोती में लगी रही,पुलिस कार्यवाही करने की बजाय परिजनों को लगातार गुमराह करने में लगी रही,जब परिजनों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया तो पुलिस हरकत में आई और आसपास के थाने में लापता युवक की तलाश की तो पता चला कि लापता युवक का शव पास के ही एक थाने में लावारिस हालात में मिला था जिसका पुलिस ने बिना कही जांच पडताल किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया,परिजनों को अपने जवान बेटे का अंतिम समय मे मुँह भी नही देख पाए,लापरवाह पुलिस की वजह से परिजन बेहद परेशान है वहीं अधिकारी अब जांच कर कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

सेक्टर 122 में रहने वाला 20 साल का विशाल 17 अगस्त को अचानक घर आने के बजाय लापता हो गया ,घर आते वक्त विशाल ने जल्द घर आने की बात कही थी लेकिन विशाल घर पहुंचा ही नहीं, जिसके बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन विशाल का पता नहीं चला थक हारकर विशाल के परिजनों ने नोएडा के सेक्टर 39 थाने में विशाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, और लगातार चौकी और थाने के चक्कर लगाते रहे पुलिस कर्मचारी लगातार विशाल के परिजनों को गुमराह करते रहे कि वह कहीं गुम हो गया, अपने आप भाग गया, लेकिन किसी तरह की कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की गई परिजनों ने कुछ लोगों के नाम भी पुलिस को बताए थे कि शायद उन्होंने ही उसके बेटे के साथ कुछ अनहोनी कर दी है, लेकिन पुलिस जैसे कान और आंख बंद करके बैठी हुई थी, जिससे परेशान होकर आज यानी 21 दिन बाद जब परिजनों ने 39 थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया तो पुलिस हरकत में आई और आसपास के थानों में लापता युवक की खोजबीन की गई, जिसके बाद पता चला कि 17 तारीख को लापता हुए जिस विशाल के लिए परिजन जगह-जगह चक्कर काट रहे थे , उसका शव पास के ही बिसरख थाना क्षेत्र में 18 तारीख को मिल गया था और बिसरख पुलिस की लापरवाही रही कि उसने किसी भी अन्य थाने से बिना तस्दीक किए ही विशाल के शव को लावारिस दिखाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया

 

अपने जवान बेटे का अंतिम संस्कार भी उसके परिजन नहीं कर पाए, लगातार पुलिस परिजनों को यहां से वहां, वहां से यहां दौडाती रही अगर सही समय पर पुलिस कुछ कार्यवाही करती तो कम से कम परिजनों को अपने बेटे का अंतिम संस्कार करने का मौका तो मिलता ही, परिजनों को उम्मीद है कि नोएडा पुलिस लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए विशाल के हत्यारों को सजा दिलाएं वही पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वह जल्द से जल्द इस मामले की जांच कर लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...