1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शराब तस्कर गिरोह के सरगना की 14.80 लाख की संपत्ति जब्त

शराब तस्कर गिरोह के सरगना की 14.80 लाख की संपत्ति जब्त

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शराब तस्कर गिरोह के सरगना की 14.80 लाख की संपत्ति जब्त

अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के तहत गुरुवार को शराब तस्कर गिरोह के सरगना की 14.80 लाख की संपत्ति गुरुवार को जब्त की गई। लालगंज थाना प्रभारी हरीश्चंद्र सरोज ने बताया कि अभियुक्त जसवंत सिंह उर्फ लंबू निवासी खजुरी थाना लालगंज शराब तस्कर गिरोह का सरगना है। गिरोह बनाकर शराब की तस्करी करता है। अपराधिक मामलों में भी अभियुक्त लिप्त है। अभियुक्त के खिलाफ लालगंज थाने में गैंगस्टर सहित आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। शराब तस्कर ने अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है। उसके पास अन्य कोई वैध आय के श्रोत नहीं है। थाना प्रभारी लालगंज ने शराब तस्कर गिरोह के सरगना की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के समक्ष सौंपी थी। एसपी अनुमोदन के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत शऱाब तस्कर गिरोह के सरगना गैंगस्टर जसवन्त सिंह उर्फ लंबू की चल संपत्ति एक चार पहिया व दुपहिया वाहन को जब्त किया गया। जिसकी कुल कीमत लगभग 14 लाख 80 हजार रुपये है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...