1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डीएम के निरीक्षण में चील्ह पीएचसी के चिकित्सक मिले गायब

डीएम के निरीक्षण में चील्ह पीएचसी के चिकित्सक मिले गायब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डीएम के निरीक्षण में चील्ह पीएचसी के चिकित्सक मिले गायब

डीएम सुशील कुमार पटेल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह व गुरसंडी का निरीक्षण किए।वहीं चील्ह पीएचसी पर निरीक्षण के दौरान एक भी चिकित्सक नहीं मिला। डीएम ने गहरी नाराजगी जतायी है। अपर सीएमओ को निर्देश दिए के चिकित्सकों से स्पष्टीकरण लेकर तीन दिन के अंदर पऱस्तुत किया जाए। पीएचसी पर पहुंच कर उन्होने कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे जांच के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किसी भी चिकित्सक के न मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुपस्थित चिकित्सक का स्पष्टीकरण लेकर तीन दिवस के अंदर उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट श्याम नारायण बिंद, लैब टेक्नीशियन विनोद सिंह एवं स्टाफ नर्स रेखा कुमारी उपस्थित रहीं। लैब टेक्नीशियन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर अब तक 12 लोगों का सैंपल लेकर जांच किया जा चुका है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल चार डॉक्टर तैनात किए गए हैं। इसमें से तीन लोगों की ड्यूटी कोविड-19 अस्पताल में लगायी गयी है। इसके बाद जिलाधिकारी ने घंटाघर नगर पालिका कार्यालय में कोविड-19 जांच सेंटर का निरीक्षण किया।यहां पर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। इसके बाद डीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसंडी का निरीक्षण कर कोरोना संक्रमण के बचाव व रोकथाम के लिए की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी से यूपी सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...