दर्शन एकेडमी में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अभिवावकों ने खूब हंगामा किया। साथ ही अभिवावकों ने कहा कि स्कूल अंदर बात करने तक के लिए नहीं बुला रहे हैं। साथ ही 300 रुपए की वसूली पर स्कूल पक्की रसीद भी नहीं दे रहा है।
बहरहाल इस दौरान पुलिस भी काफी संख्या में मौजूद रहीं। काफी देर तक हंगामा होता रहा। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल विश्वजीत दत्ता ने बताया कि की वह आजकल अवकाश है, स्कूल के मैनेजर से बात कर लें। लेकिन मैनेजर ने फोन नहीं उठाया