विकास भवन स्थित डीआरडीए कार्यालय के एक कर्मचारी और सीएमओ कार्यालय के एसीएमओ प्रोटोकॉल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन कार्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को विकास भवन स्थित डीडीओ, डीआरडीए और डीएसटीओ कार्यालय सैनिटाइजेशन के लिए बंद रहे। इसी तरह सीएमओ कार्यालय भी मंगलवार को बंद रहा। सरकारी कार्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मानकों का पालन न होने के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हर दिन 20 से 25 कर्मचारी, अधिकारी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।