1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : स्टार्टअप इंडिया योजना ने बदला आसिफ का जीवन, 20 को दिया रोजगार

मेरठ : स्टार्टअप इंडिया योजना ने बदला आसिफ का जीवन, 20 को दिया रोजगार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : स्टार्टअप इंडिया योजना ने बदला आसिफ का जीवन, 20 को दिया रोजगार

मेरठ : स्टार्टअप इंडिया योजना ने बदला आसिफ का जीवन, 20 को दिया रोजगारमेरठ। वरिष्ठ संवाददाताइंजीनियर आसिफ चौहान ने सरकार की फ्लैगशिप योजना स्टार्टअप इंडिया योजना का लाभ उठाया। जिला उद्योग केन्द्र से जानकारी प्राप्त कर डबल विन्डो कूलर बनाने का अपना प्रोजेक्ट वेबसाईट पर अपलोड किया और पेटेंट कराया। बैंक ऑफ बडौदा से 25 लाख रुपये का ऋण लेकर कारोबार शुरू किया।

पिछले वित्तीय वर्ष में इनका टर्न ओवर 25 लाख रुपये रहा। 20 बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त इन्होंने सात नये प्रोजेक्ट भी लगाए है।नूर नगर निवासी इंजीनियर आसिफ चौहान बीटेक, एमटेक ने बताया कि उन्होने अपना डबल विन्डो कूलर का प्रोजेक्ट बनाकर उसे पहले भारत सरकार की स्टार्ट अप इंडिया की वेबसाईट पर अपलोड कर उसका अनुमोदन प्राप्त किया।

डबल विन्डो कूलर का उपक्रम नूरनगर में वर्ष 2019 में लगाया। वित्तीय वर्ष 19-20 का टर्न ओवर 25 लाख रुपये रहा। उन्होंने 20 बेरोजगारो को रोजगार भी दिया। उन्होने बताया कि उन्होने विद्या नालेज पार्क में अध्यापन का कार्य भी किया है। पहले प्रोजेक्ट की सफलता के बाद उन्होने सात नये प्रोजेक्टो को पेटेंट कराकर उस पर भी कार्य प्रारंभ कर दिया है।आसिफ ने कहा कि स्टार्ट अप इंडिया योजना एक बहुत ही बढिया योजना है, जिसमें कोई भी युवा नई सोच व उमंग के साथ आगे बढ़ सकता है। साथ ही अपना जीवन सुनहरा व खुशहाल बना सकता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया कि उनकी दूरगामी सोच के कारण ही यह योजना प्रारंभ हुई है, जिसका सीधा लाभ युवाओं को मिल रहा है।जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक दिनेश आर्य ने बताया कि स्टार्ट अप इंडिया योजना केन्द्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी व महत्वपूर्ण योजना है। योजनान्तर्गत आवेदक को दस लाख से लेकर एक करोड़ का ऋण तक दिया जा सकता है।

आवेदक को सर्वप्रथम अपने ऐसे प्रोजेक्ट जो पूर्व में भारत में कहीं भी नहीं बन रहे हो, को स्टार्ट अप इंडिया की वेबसाईट पर अपलोड कर उसका अनुमोदन प्राप्त करना होता है तथा उसका पेटेंट प्राप्त करना होता है। उसके बाद ही प्रोजेक्ट अनुसार ऋण देने की प्रक्रिया प्रारंभ होती है।उपायुक्त उद्योग वीके कौशल और सहायक आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इंजीनियर आसिफ चौहान ने डबल विंडो कूलर के साथ-साथ सात नये प्रोजेक्ट भी स्टार्ट अप इंडिया योजनान्तर्गत पेटेंट कराये है।

ओबीए डबल इंजन मोटरसाईकिल, ओबीए वॉल माउंटेड कूलर, ओबीए बेबी कूलर, रिस्ट कर्ल जिम मषीन, मल्टी स्टेज जिम मषीन जेनरेट इलेक्ट्रिक करंट आदि है। उन्होने बताया कि आसिफ ने अपने सात नये प्रोजेक्टो पर भी अपना काम प्रारंभ कर दिया है। उन्होने बताया कि आसिफ को मंत्रालय द्वारा भी पुरस्कृत किया गया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...