1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : डाटा केबिल से ली जाएगी बिजली मीटर की रीडिंग

मेरठ : डाटा केबिल से ली जाएगी बिजली मीटर की रीडिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : डाटा केबिल से ली जाएगी बिजली मीटर की रीडिंग

शहर के नौचंदी इलाके में बिजली मीटरों को डिवाइस के जरिए नो डिस्पले और रीडिंग शून्य कर देने के मामले के खुलासे के बाद पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों ने मीटरों में गड़बड़ी कराने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। गड़बड़ी वाले मामलों में सीधी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पिछले तीन महीनों में जितने भी मीटर खराबी की शिकायत पर बदले गए सभी में जांच बैठा दी गई है। करीब 300 मीटरों की जांच होगी। मीटर रीडिंग डाटा केबिल कनेक्ट कर कराई जाएगी। इसकी शुरूआत सर्वाधिक लाइन लॉस और बिजली चोरी वाले फीडरों से की जाएगी।

मीटरों में गड़बड़ी कराकर पावर कॉरपोरेशन को चूना लगाने वाले उपभोक्ताओं और मीटर रीडरों दोनों पर कार्रवाई होगी। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। अधिकारियों ने तय किया है कि मीटर रीडिंग डाटा केबिल कनेक्ट कर कराई जाएगी। बिजली अधिकारियों का कहना है कि इससे गड़बड़ी नहीं हो सकेगी। पूरी रीडिंग आ जाएगी। उपभोक्ता और मीटर रीडरों के गठजोड़ से जो नुकसान पावर कारपोरेशन को हो रहा है इसके लिए मीटर रीडरों के साथ मीटर रीडिंग कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी है। पावर कारपोरेशन को हुए करोड़ों के नुकसान की वसूली की तैयारी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...