खाद की किल्लत को लेकर बुधवार को कांग्रेसी सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ के अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में सहकारी समितियों में यूरिया (खाद) की भारी कमी के मद्देनजर किसानों के चलते सदर तहसील पर प्रदर्शन किया।
जाहिद अंसारी ने कहा कि यूपी में किसान परेशान है। धान के लिए यूरिया की आवश्यकता है। फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यूरिया की कालाबाज़ारी की जा रही है। सरकार सो रही है या बिल्कुल चिंतित नज़र नही आ रही है। सरकार किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान नही दे रही है। इसकी कालाबाजारी करने वालो के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की जानी चाहिए।
किसानों को राहत देने व अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यूरिया की जल्दी से जल्दी आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, मोनिंदर सूद वाल्मीकि पीसीसी सदस्य अखिल कौशिक, मंजीत कोछड़, अनिल शर्मा, नफीस सैफ़ी, सलीमुद्दीन शाह, रॉबिन नाथ, हरीश त्यागी, अरुण कुमार एडवोकेट, सुरेंद्र फौजी, कमल जाटव,मीना सैफ़ी, तेजपाल डाबका, हाशिम अंसारी, सलीमुद्दीन शाह, लियाकत, पप्पू सिद्दीकी, कमल जाटव, यासिर सैफ़ी, हाशिम अंसारी, अंकित वाल्मीकि, वाल्मीकि फिरोज, सुनील दास, चौधरी, नईम राणा, वसीम, पीटर हैरिसन, वकील अक्कासी रहे।