1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 20 पुलिसकर्मी, 10 बंदी समेत 222 और पॉजिटिव, पांच की मौत

20 पुलिसकर्मी, 10 बंदी समेत 222 और पॉजिटिव, पांच की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
20 पुलिसकर्मी, 10 बंदी समेत 222 और पॉजिटिव, पांच की मौत

शुक्रवार को मेरठ में कोरोना का विस्फोट हो गया। 20 पुलिसकर्मी, 10 बंदी समेत 222 और पॉजिटिव मिले। अब संक्रमितों की कुल संख्या 5745 हो गई है। वहीं चार महिलाओं समेत पांच की की शुक्रवार को मौत के कोरोना से मरने वालों की संख्या 149 हो गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग 145 की पुष्टि कर रहा है। मेडिकल कालेज की रिपोर्ट में पांच की मौत हो गई।

शुक्रवार को अस्थायी जेल में बंद 10 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं विभिन्न स्थानों पर तैनात 20 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी संक्रमित पाई गई। इसके अलावे किसान, व्यापारी, छात्र, गृहिणी, बैंककर्मी, शिक्षक, डाक्टर भी अब कोरोना संक्रमित हो रही है। इन सभी को मिलकर शुक्रवार को रिकार्ड 222 और कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक छह महीने में एक दिन में इतनी संख्या कभी नहीं आई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग बिल्कुल सकते में आ गया है। वहीं मेडिकल कालेज के प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को कोरोना से 49वर्षीय सीमा, 24 वर्षीय हदिया, 60वर्षीय विमलेश, 38वर्षीय शमीमा, और 38वर्षीय मंजू की मौत हो गई।

अब आरएएफ, पीटीएस में फैल रहा कोरोना

शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार वेदव्यासपुरी स्थित रैपिड एक्शन फोर्स(आरएएफ), पीटीएस में तैनात पुलिसकर्मियों में अब कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। इससे पूर्व पीएसी में भी कोरोना का संक्रमण फैला था। आरएएफ के छह जवान, पीवीएस के तीन, पुलिस लाइन, शास्त्रीनगर के भी पांच जवान और उनके परिवार के लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...