क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत रजपुरा में स्थापित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा का तीन दिनों से नेटवर्क फेल चल रहा है। क्षेत्रीय उपभोक्ता अपने लेनदेन सहित अन्य कार्य को लेकर नेटवर्क आने के इंतजार में बैंक के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन प्रतिदिन मायूसी ही हाथ आ रही है। इसे लेकर उपभोक्ताओं मे काफी आक्रोश व्याप्त है।
इस बाबत क्षेत्रीय उपभोक्ता मनोज, कमलेश, जवाहर, ऊषा, चन्द्रमी, अवधेश, संतोष, गनेश आदि का कहना है कि महामारी में पैसे के लेनदेन के लिए कड़ी धूप में शाखा के बाहर बारी का इंतजार करने में पूरी तरह ज़लालत झेलना पड़ता है। दूसरे तरफ कई दिनों से फेल हो रहे नेटवर्क की दुरूस्ती की जानकारी प्राप्त करने के लिए शाखा पर कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ करने पर सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। इधर यूनियन बैंक रजपुरा के शाखा प्रबंधक का कहना है कि कम्प्लेन की गई है जल्द नेटवर्किंग में आ रही दिक्कत को सही कराया जायेगा। इसके बाद बैंक में लेन देन का काम सुचारु रूप से शुरु हो जायेगा।






