रौजा बाजार स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के शिविर कार्यालय में व्यापारी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें घोसी विधान सभा के विधायक विजय राजभर ने कहा कि शिक्षक दिवस, बाल दिवस व किसान दिवस के तर्ज पर व्यापारी दिवस घोषित कराने के लिए पूरा प्रयास करेंगे।
विधायक ने कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का शोषण व उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे व्यापारियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। व्यापार मंडल के डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत माला पहना कर किया। स्वागत के क्रम में कन्हैया लाल जायसवाल, अजहर कमाल फैजी, आनंद गुप्ता, श्याम मद्धेशिया, जावेद तरफदार आदि ने मुख्य अतिथि विधायक विजय राजभर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है तथा देश को चलाने में महत्वपूर्ण योगदान करता है। इसके बावजूद भी शासन और प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार का सम्मान यदि नहीं मिलता है तो बड़े खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि आज से 27 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि व्यापारी समाज को मजबूत बनना है न कि मजबूर बनना। इस अवसर पर समारोह को विशिष्ट अतिथि विजय कुमार सर्राफ तथा महातम यादव, दिनेश यादव, हरिशंकर गुप्ता, हेमराज मद्धेशिया, हाजी अनवर अली आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक राजभर को संगठन के प्रमुख राम अवध सिंह तथा डॉक्टर रामगोपाल ने अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में मुख्य रूप से दिलीप मद्धेशिया, हाजी इफ्तिखार अहमद, अशोक सिंह, आनंद कुमार, नीरज कुमार, अग्निवेश, राकेश मद्धेशिया, पारसनाथ मौर्य आदि पदाधिकारी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मौजूद रहे।






