1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

थाना क्षेत्र के नईबाजार इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार को तीव्र गति से आ रही एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक बस के निचले हिस्से में ही फंस गई और दूर तक घिसटती रही। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गयी और दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।कठैचा मलटारी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ निवासी 20 वर्षीय शुभम शर्मा पुत्र विनोद शर्मा तथा 21 वर्षीय सुरजन शर्मा पुत्र ज्ञानेंद्र शर्मा निवासी जानेतपुर बनात थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बाइक से अपने बड़े भाई शिवम की ससुराल फरसरा खुर्द आ रहे थे। नईबाजार इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास दोहरीघाट की तरफ से आ रही बेलथरा डिपो की बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीछे बैठा सुरजन शर्मा दूर जा कर गिरा, जबकि बाइक चला रहा शुभम शर्मा टक्कर के साथ बस के निचले इंजन के किसी लोहे में बाइक फंस गई। इसके बाद कुछ दूर तक बस के साथ ही मय बाइक शुभम का शरीर घिसटता और घायल होता रहा। सूचना पर पहंुची दोहरीघाट पुलिस ने घायल दोनों युवकों को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहंुचाया। डाक्टर फैजान अहमद ने शुभम शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल सुरजन शर्मा को गम्भीर चोट होने के वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर उपस्थित जीयनपुर के समाजसेवी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने दोनों युवकों की पहचान किया तथा परिजनों को सूचना दिया। दोहरीघाट पुलिस ने मृत शुभम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने बेलथरा डिपो की बस को कब्जे में लेकर थाने उठा लाई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...