1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

क्षेत्र स्थित अर्ध निर्मित बड़हल पुलिया-सरसेना नहर मार्ग का निर्माण एक वर्ष से अधर में होने के चलते आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन हो रात मार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। जिससे तंग आकर रविवार को दर्जनों कि संख्या में राहगीरों ने सड़क पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया है। अविलम्ब सड़क निमार्ण कि प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क नहीं बनी तो वे रोड़ जाम कर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

चिरैयाकोट नगर के बड़हल पुलिया से सरसेना गांव तक 7.600 किमी लम्बी मार्ग है। 295.95 लाख से सड़क बनना है, जिसका भाजपा के क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर ने 3 अगस्त 2019 को शिलान्यास किया था। परन्तु शिलान्यास के एक बरस गुजर जाने के बाद भी अब तक सड़क नहीं बनी। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर बिछा कर छोड़ दिया गया है। इसके चलते लोगों का चलना दुभर हो गया है। इससे तंग आकर रविवार की सुबह दर्जनों की संख्या में राहगीरों ने डा.ओमप्रकाश के नेतृत्व मे सड़क पर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दिया कि सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो लोग मजबूर होकर रोड़ जाम कर धरना प्रदर्शन से लेकर अन्तिम लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस अवसर पर पल्टू यादव, रामप्रताप यादव, सवरू, डा.ओम प्रकाश यादव, संजय यादव मास्टर, रविन्द्र यादव, दूधनाथ, यदुनाथ, बशिष्ठ, विजयी, हरिओम नागेन्द्र, सोनू, सुरेश यादव, देवीलाल, ईशान आदि रहे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...