पांच माह से भी अधिक लम्बे अंतराल के बाद 12 सितम्बर से ट्रेनों का संचालन शुरु होने की घोषणा के बाद व्यापारियों समेत संभ्रांत नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गया। वहीं दूसरी तरफ इतने लम्बे अंतराल के बाद ट्रेनों का संचालन शुरु होने को लेकर रेलवे विभाग ने भी पूरी तरह से कमर कस लिया है।आदर्श श्रेणी के मऊ जंक्शन पर लॉक डाउन के बाद 25 मार्च से ही ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप चल रहा है। लम्बे अंतराल तक ट्रेनों का संचालन ठप होने के कारण रेलवे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जबकि मऊ जंक्शन से होकर नित्य ही 24 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था। एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होने से रेलवे विभाग को लगभग 15 लाख रुपए के राजस्व की भी प्राप्ति होता था। लेकिन मार्च महीने से ही ट्रेनों का संचालन ठप होने के कारण रेलवे विभाग को 22 करोड़ रुपए से अधिक के राजस्व की भी क्षति पहुंच चुका है। लेकिन अब रेलवे विभाग व सरकार द्वारा ट्रेनों के संचालन की घोषणा किए जाने से व्यापारियों समेत संभ्रांत नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गया है। स्टेशन अधीक्षक जे चौधरी ने दावा किया है कि ट्रेनों के संचालन को लेकर मऊ जंक्शन पर पूरी तरह से सभी तैयारी किया जा चुका है। इस बाबत रेलवे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया है। जिले के संभ्रांत नागरिकों व आम जनता ने ट्रेनों का संचालन शुरु होने पर खुशी का इजहार किया है। रेल यात्रियों को कोविड-19 के नियमों का करना होगा पालन मऊ। 12 सितम्बर से ट्रेनों का संचालन शुरु होने के दौरान रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का सख्ती के साथ पालन करना होगा। स्टेशन अधीक्षक जे चौधरी ने बताया कि ट्रेनों में चलने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग एवं सेनिटाइजेशन नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा। लापरवाही किसी भी प्रकार से क्षम्य नहीं होगा। उन्होंने लोगों से सावधानी से यात्रा करने की अपील की।ट्रेनों का संचालन शुरु होने पर व्यापारियों ने जताई खुशीमऊ । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर व्यापारियों ने बैठक किया। इस दौरान व्यापारियों ने रेलवे विभाग द्वारा 80 ट्रेनों के संचालन शुरु करने की घोषणा पर प्रसन्नता जताया। साथ ही साथ मुम्बई व कोलकत्ता के लिए ट्रेनों के संचालन की भी मांग उठाया। जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्ता ने कहा कि कृषक तथा चौरीचौरा एक्सप्रेस ट्रेनों को 12 सितंबर से चलाये जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि जनपद समेत कई इलाकों के साड़ी निर्माताओं व व्यापारियों की साड़ियां, कोलकाता व मुंबई के व्यापारियों को भेजी जाती हैं। वहीं स्वयं का व्यवसाय करने वाले तथा मजदूर वर्ग के लोगों का भी मुंबई और कोलकाता आना जाना लगा रहता है। इसलिए मुंबई व कोलकाता के लिए भी गाड़ियां चलाई जाएं। डॉ रामगोपाल गुप्त ने भी कोलकाता व मुम्बई के लिये ट्रेनों के संचालन को शुरु करने की मांग उठाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजहर कमाल फैजी, आनंद गुप्ता, संजय सर्राफ, अरुण जायसवाल, सुनील यादव, हाजी अनवर अली, हाजी इफतेखार , महातम यादव, नेयाज अहमद, सुरेश कनौजिया, हरिशंकर गुप्ता, अशोक सिंह, जावेद तरफदार, सोनू कनौजिया आदि मौजूद रहे।