1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुधवार को ही रहेगी घोसी की साप्ताहिक बन्दी: श्रम अधिकारी

बुधवार को ही रहेगी घोसी की साप्ताहिक बन्दी: श्रम अधिकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुधवार को ही रहेगी घोसी की साप्ताहिक बन्दी: श्रम अधिकारी

घोसी नगर की साप्ताहिक बन्दी बुधवार को ही रहेगी। शनिवार को श्रम अधिकारी शशिकान्त पाण्डेय ने व्यापारियों के भ्रम की स्थिति को साफ करते हुए कहा कि पूर्व की भांति ही बाजार में साप्ताहिक बन्दी लागू होगी।

घोसी नगर में साप्ताहिक बन्दी हमेशा से ही बुधवार को रही है। इधर कुछ माह से उ.प्र.शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के आदेश पर पूरे जनपद की साप्ताहिक बन्दी रविवार को कर दी गई। पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने रविवार की बन्दी खत्म कर पूर्व की भांति बाजारों में साप्ताहिक बन्दी लागू करने का निर्देश जारी कर दिया। इस निर्देश के बाद से ही घोसी नगर में बन्दी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। व्यवसायी व दुकानदार रविवार व बुधवार के दिन लगातार एक दूसरे से बन्दी को लेकर पूछताछ करते रहे हैं। निवर्तमान श्रम अधिकारी धीरज सिंह मेडिकल लीव पर चल रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में श्रम अधिकारी का चार्ज संभाल रहे श्रम अधिकारी शशिकान्त पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रविवार की बन्दी खत्म कर दी गई है। पूर्व की भांति मऊ जनपद में जो बाजार जिस दिन बन्द होती रही है उसमें साप्ताहिक बन्दी वही रहेगी। घोसी में बुधवार को बन्दी रहती थी इसलिए घोसी की बन्दी बुधवार को ही रहेगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...