1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोबाइल टेस्टिंग लैब को डीएम ने दिखायी हरी झंडी

मोबाइल टेस्टिंग लैब को डीएम ने दिखायी हरी झंडी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मोबाइल टेस्टिंग लैब को डीएम ने दिखायी हरी झंडी

खाद्य कारोबारकर्ताओं में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आम जनमानस को जागरुक करने के लिए नामूनों की नि:शुल्क जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी मोबाइल टेस्टिंग लैब को जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

मोबाइल लैब द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों गाजीपुर तिराहा, फातिमा चैराहा, भीटी चौक, रोडवेज बस स्टैण्ड, आजमगढ तिराहा, मिर्जाहादीपुरा, खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चैक, मुहम्मदाबाद गोहना कैलेण्डर तिराहा पर खाद्य पदार्थों की नि:शुल्क जांच की गयी। जिसमें मसाला, हल्दी पाउडर, मिर्चा पाउडर, वर्फी, छेना, खाद्य सरसो तेल, रिफाइन्ड सोयाबीन आयल, रियुज्ड खाद्य तक का नमूला जांच किया गया जिसमें कुल 52 नमूने जांच किये गये। जिसमें 12 नमूने, 6 वर्फी छेना मिठाई, 2 चटनी मिठी, 2 रियुज्ड आयल, 1 कचरी, 1 मिर्चा पाउडर जो मानक के अनूरूप नहीं पाये गये जिन्हें सुधार करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर आरके दीक्षित मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पंकज यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहर, रामानन्द खाद्य सुरक्षा अधिकारी घोसी, इन्दू पाण्डेय खाद्य सुरक्षा मुहम्मदाबाद गोहना, खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला गोरखपुर राकेश कुमार द्वारा नमूने की जांच की गयी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...