1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गर्भ में मृत पड़िया को आपरेशन का निकाला बाहर

गर्भ में मृत पड़िया को आपरेशन का निकाला बाहर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गर्भ में मृत पड़िया को आपरेशन का निकाला बाहर

मुहम्मदाबाद गोहना के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर एके सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने ब्लाक के सौसरवां गांव में गुरुवार को एक भैंस के पेट का सफल आपरेशन कर मृत पड़िया को बाहर निकाला। भैंस अब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। इस तरह का आपरेशन जनपद में पहला माना जा रहा है।

गांव निवासी पशुपालक रंजीत विश्कर्मा की भैंस बच्चा देने वाली थी। वह लगभग 15 दिनों से बीमार चल रही थी। चारापत्ती खाना छोड़ दिया था। इस पशु का इलाज क्षेत्र के कई झोला छाप पशु डाक्टरों ने किया था। उस की तबीयत में सुधार होने के बजाए और बिगड़ती ही जा रही थी। पशुपालक ने राजकीय पशुचिकित्सालय मुहम्मदाबाद गोहना में तैनात पशु चिकित्साधिकारी को समस्या से अवगत कराया। वे गांव पहुंचे और भैंस की जांच की। उन्होंने पाया कि उस के पेट में बच्चा मर गया है। ऐसे में प्रसव नहीं होने से मृत बच्चा पेट के अंदर गल रहा है, जिससे भैंस बीमार हो गई थी। उन्होंने आनन फानन में पशु डॉक्टरों की एक टीम गठित की। जिस में मुख्य रूप से पशु चिकित्साधिकारी रामश्याम सिंह, डाक्टर बैजनात प्रजापति आदि लोगों की मदद से गोशाला में तीन घंटे तक आपरेशन के बाद भैंस के पेट में मृत पड़िया को बाहर निकाला। पशु चिकित्सक डा.एके सिंह ने बताया कि भैंस की बच्चेदानी 360 डिग्री सेल्सियस घूम गया था। मुख्य रूप से ऐसी बीमारी गाय भैंस में आती है। इस तरह का रोग अंतिम गर्भकाल में होता है। वहीं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरएन सिंह ने कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में पशुपालन विभाग की टीम ने सफल ऑपरेशन कर सराहनीय कार्य किया है। ये टीम बधाई के पात्र हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...