1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बैंक कर्मचारियों समेत 62 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

बैंक कर्मचारियों समेत 62 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बैंक कर्मचारियों समेत 62 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। जिले में 62 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। संक्रमितों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के साथ सेनेटाइजेशन व कंटेनमेंट की कार्रवाई प्रारम्भ।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि जिले से भेजे गये सैम्पलों में से 62 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले लोगों में भुसुवां रानीपुर से एक, खानपुर से तीन, फतेहपुर रानीपुर से एक, देवखरी से एक, भोपदपुर से दो, जिला कारागार से दो, बड़ागांव से एक, रणवीरपुर से पांच, दोहरीघाट से एक, परिखापुर से तीन, नवली से एक, मेउरपुर से एक, भरौली कोपागंज से एक, सहादतपुरा से 14, बहरामपुर से दो, एनएचएआई दोहरीघाट के पांच कर्मचारी, पीएनबी बैंक से एक, एक की जांच रिपोर्ट वाराणसी व एक की लखनऊ में पॉजिटिव आई। हबीबुल्ला वनपोखरा से एक, मर्यादपुर पहाड़ीपुर से एक, सिविल कोर्ट से एक, फतहपुर मंडाव से एक, कुसुम्हा से छह, चिरैयाकोट थाना से एक, रैनी से तीन, मुंशीपुरा से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों को आइसोलेट कर सेनेटाइजेशन और कंटेनमेंट की कार्रवाई की जा रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...