जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कोरोना का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। बुधवार को डॉक्टर दंपति समेत 50 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। संक्रमितों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के साथ सेनेटाइजेशन व कंटेनमेंट की कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि जिले से भेजे गये सैम्पलों में से बुधवार को 50 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को जांच के लिए एंटीजन से 1205 और आरटीपीसीआर से 501 व ट्रू नाट से एक सेम्पल लिए गए थे। बताया कि संक्रमितों में बहरीपुर से छह, रसूलपुर से एक, कचहरी से तीन, एचडीएफसी बैंक से दो, मदापुर से एक, समाउद्दीनपुर से एक, निजामुद्दीनपुरा से एक, भोपदपुर से एक, मुंहवा मोड़ से एक, कृषि अनुसंधान केंद्र कुशमौर से 11, भदसा मानोपुर से चार, घिचौरा से एक, रणवीरपुर से एक, परदहां मिल से एक, पिरूवा रानीपुर से एक, खटीकटोला से एक, विलासपुर से दो, जिला अस्पताल से चिकित्सक दंपति, रतनपुरा से तीन, मऊ शहर से एक, जिला अस्पताल से एक महिला कर्मचारी, ब्रह्मस्थान से एक, बीएसएनएल ऑफिस से एक, लुदुही से एक व भवरेंपुर से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। जनपद में कुल एंटीजन से 37965 और आरटीपीसीआर से 29880 लोगों का सैम्पल जांच के लिये लिया गया। जिले में अबतक कुल 1868 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें से 1433 लोग कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 417 है। संक्रमितों को आइसोलेट कर सेनेटाइजेशन और कंटेनमेंट की कार्रवाई की जा रही है।