जिले में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमितों के मिलने की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिले में शुक्रवार को 25 नए पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट आई है। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 1923 पहुंच गई है। एल वन कोविड अस्पताल कोपागंज से कई मरीजों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कुल 1504 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में मृतकों की संख्या 18 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 401 हो गई है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि जिले में एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रू नॉट जांच के उपरांत कुल 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना के लिए अब तक 71060 नमूना एकत्रित कर जांच के लिए लिया बीआरडी मेडिकल कॉलेज को जांच के लिए भेजा चुका है। इसमें से 65333 लोग निगेटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 1923 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आई है। प्रशासन को अभी भी 3804 नमूनों के रिपोर्ट का इंतजार है। पॉजिटिव मिले लोगों में काठतराव से एक, इब्राहिमाबाद से एक, हाजीपुर से एक, गाजीपुर के चौरा मनिहारी से एक, एक व्यक्ति की बीएचयू में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक व एक महिला कर्मचारी, रतनपुरा से एक, जिला महिला अस्पताल से एक, दरियाबाद से पांच, बुढ़ावर से एक, जुरेन्दा से एक, पिढ़वल से दो, अछार से एक, ब्राह्मणटोला से एक, कुशमौर से तीन, बनकटा से एक, जहाँगीराबाद से एक कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमित को आइसोलेट करने के साथ सैनिटाइजेशन की कार्रवाई की जा रही है, इसके साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपल लिए जा रहे हैं।
संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों की हुई जांच
चिरैयाकोट। क्षेत्र के कमथरी-नूरपुर गांव में शुक्रवार को रानीपुर ब्लाक की स्वास्थ्य टीम द्वारा कैम्प लगाकर 61 लोगों का सेम्पल लिया गया। इसके साथ ही ग्राम समाऊद्दीनपुर के कोरोना संक्रमित चिकित्सक के संपर्क में आये लोगों व थाने में कार्यरत कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के सदस्य सहित 66 लोगों का परीक्षण हुआ, जिसमें सभी निगेटिव मिले। ग्राम कमथरी-नूरपुरके एक सप्ताह के अन्दर तीन लोगों की मृत्यु के बाद स्वास्थ्य टीम ने सुरक्षा के दृष्टिकोण टेस्ट किया गया। जिसमें सभी निगेटिव पाये गए। स्वास्थ्य टीम में डा.सौरभ कुमार सिंह, डा.अशोक कुमार सहित नीरज कुमार, फैजुल होदा खान, मनीष सिंह व ग्राम प्रधान बिरजू यादव मौजूद रहे।
कोरोना अपडेट….
कुल मामले : 71060
पाजिटिव केस : 1923
निगेटिव : 65333
प्रतीक्षारत : 3804
स्वस्थ : 1504
मौत : 18