जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर रोज पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। जिले में चार पुलिसकर्मियों सिहत 21 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। संक्रमितों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के साथ सेनेटाइजेशन व कंटेनमेंट की कार्रवाई प्रारम्भ किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि जिले से भेजे गये सैम्पलों में से 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव मिले लोगों में सूरजपुर से एक, बुढ़ावर से एक, दोहरीघाट थाने से एक, सिकड़ीकोल से दो, एसपी आवास से दो, राजपुताना से दो, गोठा से एक, मर्यादपुर से एक, नरई बांध से एक, अहिरौली से एक, रैनी से एक, भदसा मानोपुर कोपागंज से एक, थाना मधुबन से एक, नगरीपार से दो, मेउड़ी से एक, शकरपुर बारा से एक व दोहरीघाट से एक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में एंटीजन से और आरटीपीसीआर से मिलाकर 64776 लोगों का सैम्पल जांच के लिये लिया गया। इनमें से 60256 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अबतक कुल 1756 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 1293 लोग कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 445 है। संक्रमितों को आइसोलेट कर सेनेटाइजेशन और कंटेनमेंट की कार्रवाई की जा रही है। जिले भर में हर रोज काफी संख्या में लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है। जिले में अबतक 18 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गवांई है।