1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की हैं। इसमें रामलीला, मेल, दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन, जुलूस से संबंधित सभी दिशा निर्देश विस्तार में दिए गए हैं।

लखनऊ और नोएडा में मेला, मूर्ति स्थापना और विसर्जन, रैली, जागरण आदि के लिए पुलिस कमिश्नर से अनुमति लेनी होगी। वहीं दूसरे जिलों में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से परिमिशन लेनी होगी।

योगी सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन्स में कहा गया है कि अगर कार्यक्रम का आयोजन बंद हॉल में हो रहा है तो कुल क्षमता के 50 फीसदी लोग ही अंदर जा सकेंगे और यहां भी फेस मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टैंसिंग अनिवार्य होगी।

अगर आयोजन खुले स्थान पर होता है ति एरिया के हिसाब से ही लोगों को अनुमति दी जाएगी और यहां भी 6 फीट की दूरी सुनिश्चित की जानी जरूरी है।

यह भी सलाह दी गई है कि कार्यक्रम में 65 साल से ज्यादा के लोग, 10 साल की उम्र से कम के बच्चे और गर्भवती महिलाएं शामिल न हों।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...