भाजपा के शासन में उत्तर प्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति मिली- सीएम योगी
फिरोजाबाद जनपद के टूंडला पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार प्रेमपाल धनगर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने जहां विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार किए, वहीं भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाया।
लाइव: टूंडला, फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित कर रहा हूँ… https://t.co/d1akewIrGM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 22, 2020
टूंडला के बीरी सिंह कॉलेज के मैदान पर हुई चुनावी जनसभा के मंच पर गुरुवार दोपहर तकरीबन तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।
उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे। सभा में मौजूद लोगों ने भारत माता की जयकार से मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भाजपा के शासन में उत्तर प्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति मिली है। गुंडों की जगह या तो जेल में है या फिर राम राम सत्य हो रहा है।
हमारे शासन में गुंडों को सड़क पर घूमने की आजादी नहीं है। भाजपा सरकार में अभी तक प्रदेश में कहीं कोई दंगा नहीं हुआ है।