गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में गोरखपुर मंडल के सैम्पल की जांच बीआरडी व रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर(आरएमआरसी) में होगी। बीआरडी का माइक्रोबायोलॉजी विभाग अब केवल गोरखपुर और देवरिया के नमूनों की जांच करेगा।
गोरखपुर और देवरिया में कोरोना के बढ़ते हुए केस की वजह से यह फैसला लिया गया है। अब तक मंडल के सभी जिलों की जांच की जिम्मेदारी माइक्रोबायोलॉजी विभाग पर थी। अब कुशीनगर और महराजगंज के नमूनों की जांच की जिम्मेदारी आरएमआरसी को सौंपी गई है। इसके अलावा बस्ती मंडल के सभी जिलों की जांच आरएमआरसी करता आ रहा है। आरएमआरसी के सीनियर साइंटिस्ट व मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि कुशीनगर और महराजगंज समेत बस्ती मंडल के सभी जिलों की जांच टीम कर रही है।