1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर:आकाशीय बिजली ने 30 स्मार्ट मीटरों की बिजली उड़ा दी

गोरखपुर:आकाशीय बिजली ने 30 स्मार्ट मीटरों की बिजली उड़ा दी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोरखपुर:आकाशीय बिजली ने 30 स्मार्ट मीटरों की बिजली उड़ा दी

गोरखपुर: महानगर में सोमवार की दोपहर झमाझम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली चमकने से विभिन्न मोहल्लों के 30 से अधिक स्मार्ट मीटर वाले घरों में बिजली उड़ गई। मीटर से ही आउटगोईंग बाधित होने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने देर रात तक अधिकांश घरों में पहुंचकर स्मार्ट मीटरों के रिले को रीसेट कर आपूर्ति बहाल की।

सोमवार दोपहर में बिजली गुल होने से उपभोक्ता को लगा कि कटौती हुई है। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं ने बिजली गुल होने की जानकारी उपकेन्द्र पर दी। वहां से पता चला कि बिजली आपूर्ति तो चल रही है। इसके बाद उपभोक्ताओं ने देखा की मीटर में भी बिजली सप्लाई आ रही है। लेकिन मीटर से आउटगोईंग नहीं हो रही है। हैरान-परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली अभियंताओं को सूचना दी। उनकी सलाह पर दर्जनों उपभोक्ताओं ने एलएण्डटी कंपनी की तकनीकी टीम को फोन कर जानकारी दी। देरशाम कर्मचारियों ने घर-घर जाकर स्मार्ट मीटरों के रीले को रीसेट कर आपूर्ति बहाल की। गायत्रीनगर व झरना टोला में देररात तक कुछ उपभोक्ता तकनीकी टीम के पहुंचने का इंतजार करते रहे।

मीटर परीक्षण खण्ड के एसडीओ पुनित निगम ने बताया कि स्मार्ट मीटर में लगी रीले आकाशीय बिजली गिरने या गरजने की दशा में ट्रीप हो जाता है। ऐसे में मीटर से आउटगोईंग नहीं हो पाती है। दोबारा रीले को री-सेट करना पड़ता है। यह रीले हाईवोल्टेज होने पर भी ट्रीप हो जाता है। दिव्यनगर विस्तार के अलावा गायत्री नगर व झरना टोला के साथ ही कूड़ाघाट क्षेत्र के 30 घरों की बिजली गुल होने की शिकायत सामने आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...