गोरखपुर में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले में कोरोना के 193 नए मरीज मिले हैं। जबकि दो की मौत हो गई।
मरने वालों में 70 वर्षीय एक महिला और 38 वर्षीय युवक शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार कुल मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 73 शहर, 106 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। अब तक कुल 11311 मरीज मिल चुके हैं। अब तक 8167 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस वक्त जिले में कुल 2998 एक्टिव मरीज है। अब तक जान गंवाने वाले मरीजों की तादाद 146 हो चुकी है।
बस्ती में सोमवार को 37 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक कुल 2639 संक्रमित जिले में मिल चुके हैं। इनमें से 2230 स्वस्थ हो चुके हैं। 54 की मौत हुई है। 355 का इलाज चल रहा है। 84 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है।