1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजीपुर में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूबा, तलाश जारी

गाजीपुर में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूबा, तलाश जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजीपुर में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूबा, तलाश जारी

नदी के किनारे पूजा करने परिजनों के साथ गए तीन किशोर नहाने के दौरान डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने दो को नदी से निकाल लिया लेकिन एक किशोर का पता नहीं चल सका। देर रात तक उसकी तलाश जारी थी। क्षेत्र के बरेजपुर गांव का किशोर आलोक यादव (13) पुत्र ओमप्रकाश गुरुवार को देर शाम हाटा रेलवे पुल के पास मगई नदी में डूब गया। उसके दो दोस्तों को बगल में मछली मार रहे युवकों ने बचा लिया। मां-बाप का इकलौता आलोक अपने दो दोस्तों गांव के ही आनंद व आकाश के साथ गांव से पूरब हाटा स्थित रेलवे पुल के पास मगई नदी किनारे पहुंचकर स्नान करने लगा। स्नान करते समय तीनों गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। उनको डूबते देख कुछ दूरी पर मछली मार रहे युवकों की नजर पड़ गयी। उन्होंने आनंद व आकाश को बचा लिया जबकि आलोक डूब गया। आलोक के डूबने की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा होकर आलोक की तलाश में जुट गयी। मां कौशल्या देवी बदहवाश हो गयी। पुत्र की दीर्घायु के लिए वह निराजल जीउतपुत्रिका का वह व्रत धारण की थी। किशोर की तलाश जारी थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...