1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गौरीबाजार में अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद

गौरीबाजार में अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गौरीबाजार में अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद

जिले के जोगिया गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री पर शनिवार की सुबह आपकारी विभाग ने  छापेमारी किया। टीम ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। टीम को मौके से 908 सीसी अवैध शराब, 25 लीटर स्प्रीट समेत अन्य सामान बरामद हुई। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर की तहरीर पर गौरीबाजार पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। फैक्ट्री का सरगना अभी भी फरार है ।

रुद्रपुर सर्किल 4 में अवैध शराब बनाने की सूचना आबकारी विभाग को मिल रही थी। शनिवार की सुबह सर्किल एक के इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि गौरीबाजार के जोगिया गांव में अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही है। अवैध शराब की फैक्ट्री से शराब की खेप बाहर जाने वाली है। उन्होंने इसकी जानकारी जिला आबकारी  अधिकारी को दी। डीओ ने तत्काल  देवरिया सदर के इंस्पेक्टर अमरिंदर सिंह, सर्किल नंबर दो सलेमपुर रवि जायसवाल और सर्किल नंबर 4 रुद्रपुर के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को साथ लेकर अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी किए। टीम को देखते ही अवैध फैक्ट्री का संचालक घनश्याम यादव फरार हो गया। आबकारी विभाग ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया।

20 पेटी शराब,  8 सीसी में रखा शराब, 25 लीटर ्प्रिरट, 244 ढक्कन, 113 खाली सीसी , 2 किलो यूरिया और 2 जरकैन  मौके से बरामद हुआ।गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में अपना नाम भोरिक पुत्र रमाकांत यादव और सुरेश पुत्र सकलदेव यादव निवासीगण थाना गौरीबाजार बताया। आबकारी विभाग दोनों को लेकर थाने पहुंची। जहां आबकारी इंसपेक्टर कुलदीप सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानेदार अश्वनी राय ने बताया कि आबकारी  इंस्पेक्टर की तहरीर पर अवैध फैक्ट्री का संचालन कर रहे हैं सरगना समेत तीनों का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अवैध शराब की फैक्ट्री पर छापेमारी किया गया । भारी मात्रा में अवैध शराब और बनाने का समान बरामद हुआ है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौरीबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...