1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार को सौंपा ज्ञापन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार को सौंपा ज्ञापन

राजापुर कस्बे में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉक्टर केबी राजू को समाजसेवियों ने नगर के विकास की मांग को लेकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उद्योग व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष शिवपूजन गुप्ता ने नगर के विकास के लिए ब्लॉक का दर्जा दिए जाने, नगर पालिका घोषित करने, रेल सेवा से जोड़ने, पर्यटन मानचित्र में राजापुर को शामिल करने समेत कई वर्षों से अधूरे पड़े शवदाह गृह को बनवाए जाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम सोनी ने बताया कि नगर पंचायत प्रदेश की सबसे पुरानी नगर पंचायत है। राजापुर और आगरा को एक ही साथ नगर पंचायत घोषित किया गया था। लेकिन तुलसी जन्मस्थली अभी भी विकास से कोसों दूर है। इसके पूर्व तुलसी मानस मंदिर में उनकी धर्मपत्नी को तुलसीदास की कृति रामचरित मानस व रामनामी वस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवा प्राचार्य डा चंद्रमणि त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी डा रमेश पाठक आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...