पुलिस ने बुधवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर नौबतपुर बार्डर के समीप स्कार्पियो में लदा 34 पेटी 1632 शीशी देशी शराब बरामद किया। बरामद शराब की कीमत लगभग ढाई लाख बताई जा रही है। लेकिन पुलिस के डर से शराब तस्कर फरार हो गया। पुलिस स्कार्पियो तथा शराब कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी है। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि बीते बुधवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि स्कार्पियो से शराब की खेप बिहार जा रही है। इसकी जानकारी होने पर जवानों के साथ नौबतपुर बार्डर पर चेकिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पर स्कार्पियों बरामद हुई। जांच के दौरान पता चला कि काफी मात्रा में शराब है। छानबीन में 34 पेटी 1632 शीशी देशी शराब बरामद हुआ। बताया कि वाहन सहित शराब को कब्जे में ले लिया गया। वही अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है। टीम में एसआई संजय सिंह आदि जवान शामिल रहे।