1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 3637 परीक्षार्थी

पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 3637 परीक्षार्थी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 3637 परीक्षार्थी

जिले में पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शनिवार को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें कुल 3 हजार 637 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं एक हजार 184 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट नजर बनाए रखें। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 के मद्देनजर पूरी सावधानी बरती गई। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश करने दिया गया। जिले में पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा निष्पक्ष और सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा, अशोक इंटर कालेज बबुरी, आदित्यनारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया व नगर पालिका इंटर कालेज पीडीडीयू नगर में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोनों पालियों में हुए परीक्षा में 4 हजार 821 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 3 हजार 637 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं एक हजार 184 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से वंचित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं तीन जोनल मजिस्ट्रेट केंद्रों पर चक्रमण कर जायजा लेते रहे। सभी केंद्रों पर कोविड-19 के दृष्टिगत कड़ाई से पालन कराया गया। परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने से पहले परीक्षार्थियों की बकायदा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परीक्षार्थियों को मास्क, ग्लब्स, फेसशील्ड व सेनेटाइजर लाना अनिवार्य किया गया था। इसकी जांच करके ही परीक्षार्थी को अंदर जाने दिया गया। पालीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए पूरी सतर्कता और सुरक्षा मानकों पर परीक्षा सकुशल संपन्न कराया गया। निष्पक्ष परीक्षा कराने के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट लगे रहे। वहीं सीसीटीवी कैमरे से भी निगाह बनाए रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...