1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नई शिक्षा नीति 2020: सीसीएसयू कैंपस में एमफिल कोर्स बन्द

नई शिक्षा नीति 2020: सीसीएसयू कैंपस में एमफिल कोर्स बन्द

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नई शिक्षा नीति 2020: सीसीएसयू कैंपस में एमफिल कोर्स बन्द

चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में एमफिल कोर्स बंद हो गया है। विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में अब यह कोर्स नहीं चलेगा। यह निर्णय इस सत्र 20-21 से लागू किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति में एमफिल कोर्स बन्द करने के निर्णय के बाद विवि ने यह निर्णय लिया है। विवि उक्त सत्र के लिए आवेदन ले चुका है। अब  विवि सभी आवेदकों की फीस वापस लौटाएगा।

विवि में 18 विषयों में एमफिल में पढ़ाई होती है। चौधरी चरण सिंह देश का पहला ऐसा विवि है जहाँ 1968 में सबसे पहले एमफिल कोर्स शुरू हुआ था। तब से अब तक विवि में यह कोर्स निरंतर चला आ रहा था। लेकिन अब नई शिक्षा नीति के तहत इसे बंद करना पड़ा। एमफिल कोर्स के बाद स्टूडेंट को सीधे पीएचडी में पंजीकरण की सुविधा थी।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 34 साल के बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी प्रदान की है। इस नीति के तहत अब एमफिल को बंद कर दिया जाएगा। इसकी जगह पर स्टूडेंट्स मास्टर डिग्री या चार साल बैचलर डिग्री प्रोग्राम करने के बाद पीएचडी कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...