उत्तर प्रदेश उपचुनाव काग्रेस ने अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा की
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सात विधान सभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के पहले दिन कांग्रेस ने अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
अमरोहा जिले की नौगवां सादात, बुलंदशहर सदर, फीरोजाबाद की टूंडला, कानपुर की घाटमपुर और देवरिया जिले में देवरिया सदर सीट से प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है।
कांग्रेस उन्नाव की बांगरमऊ सीट से पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
केवल जौनपुर जिले की मल्हनी सीट ही ऐसी बची है, जिस पर प्रत्याशी घोषित होना बाकी है।
कांग्रेस पार्टी अमरोहा जिले की नौगवां सादात सीट पर कमलेश सिंह, बुलंदशहर में सुशील चौधरी व फिरोजाबाद की टूंडला सीट पर स्नेह लता पर किस्मत आजमा रही है।
कानपुर नगर की घाटमपुर सीट से शंकर व देवरिया सीट से मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को टिकट दिया है। अब केवल जौनपुर जिले की मल्हनी सीट ही ऐसी बची है, जिस पर प्रत्याशी घोषित होना बाकी है।

कांग्रेस उन्नाव की बांगरमऊ सीट से पहले ही आरती वाजपेयी को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अब केवल जौनपुर जिले की मल्हनी सीट ही ऐसी बची है, जिसमें प्रत्याशी घोषित होना बाकी है।