1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर में उधारी के रुपयों को लेकर दबंगों ने दो भाइयों पर किया हमला

बुलंदशहर में उधारी के रुपयों को लेकर दबंगों ने दो भाइयों पर किया हमला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुलंदशहर में उधारी के रुपयों को लेकर दबंगों ने दो भाइयों पर किया हमला

उधारी के रुपयों को लेकर दबंगों ने दो भाइयों पर किया हमलाबुलन्दशहर। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नया गंज में उधारी के रुपए को लेकर दबंगों ने दो भाइयों को घर बुलाकर मारपीट कर दी।गुरुवार की देर रात नया गंज निवासी मनीष पुत्र गोपाल कृष्ण गौतम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने करीब 10 वर्ष पूर्व मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति से 4 हजार रुपये उधार लिए थे। जिसके बाद उसके पिता का देहांत हो गया। व्यक्ति ने मनीष और उसके भाई प्रवीश से अपने उधारी के रुपए मांगने शुरू कर दिए। गुनिष के अनुसार दोनों युवकों ने समय-समय पर चार हजार रुपये के बदले करीब 5500 रुपये उक्त युवक को वापस कर दिए। आरोप है कि जिसके बाद भी उक्त युवक उनसे लगातार उधार के रुपयों की मांग करता आया है। आरोप है कि गुरुवार की देर शाम उक्त युवक ने दोनों भाइयों को घर पर बुलाकर अपने चार साथियों के साथ लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर मोहल्ले वासियों को एकत्रित हो गए जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पीड़ित दोनों भाइयों की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...