1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

मुख्य सचिव के निर्देश पर शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कलक्ट्रेट के पास स्थित एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें सुबह दस बजे तक तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसपर गंभीर हुए डीएम ने तीनों से स्पष्टीकरण मांगा है।

इस दौरान डीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यशैली में सुधार लाएं। बिना सूचना दफ्तर में विलंब से पहुंचने वालों पर विशेष नजर रखा जा रहा है। एआरटीओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन करें। बिना मास्क किसी को अंदर आने की अनुमति कदापि न दें। विभाग में दलालों का प्रवेश कदापि नहीं होना चाहिए। हर काउंटर पर कर्मचारियों की तैनाती बनी रहनी चाहिए ताकि दूर-दराज से आने वालों की समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण हो सके। विभागीय काम में किसी तरह का कोई सुविधा शुल्क मांगता है तो तत्काल उसे चिन्हित कर कठोर कार्रवाईकी जाए। इसके साथ ही आफिस से गायब रहे जयशंकर पांडेय प्रधान सहायक, दीपाली श्रीवास्तव कनिष्ठ सहायक एवं धर्मेंद्र कुमार चतुर्थश्रेणी से स्पष्टीकरण मांगा। चेताया कि दोबारा इसकी पुनरावृत्ति हुई तो लापरवाह कठोर परिणाम भुगतने को तैयार रहें। इस मौके पर एआरटीओ अरुण कुमार, शारदा प्रसाद मिश्र, जगदीश आदि मौजूद थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...