नगर पंचायत ज्ञानपुर के वार्ड नंबर नौ बालीपुर निवासी रेशमा ने पीसीएस में 80वां रैंक हासिल की है। देर शाम परिजनों को जैसे ही सफलता का पता चला पूरे मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल बन गया। लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
बालीपुर निवासी मोहम्मद इनुश की पुत्री रेशमा प्राथमिक विद्यालय भुड़की में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षण का काम करते हुए पीसीएस की तैयारी करती रहीं। कड़ी मेंहनत का ही नतीजा रहा कि उत्तर प्रदेश पीसीएस में 80वां रैंक लाकर परिजनों का नाम रोशन किया। सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया। बताया कि कड़ी मेंहनत व परिजनों की पे्ररणा से यह सफलता हासिल करने में सफल हुई हूं। इस मौके पर मो. शाहिद, नूर मोहम्मद, दिनेश मौर्य आदि मौजूद थे।
जखांव के आशीष का सीटीओ पद पर चयन, हर्ष
गोपीगंज। क्षेत्र के जखांव गांव निवासी आशीष कुमार राय का यूपी पीसीएस में सीटीओ पद पर चयन के बाद खुशी का माहौल है। शनिवार को गांव के साथ ही आसपास के लोगों ने पहुंच कर बधाई दी। आशीष कुमार बचपन से ही होनहार छात्र रहा है। निहायत कक्षा 10 तक की शिक्षा नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर से हासिल किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रतिभा खोज में चयन हो जाने के बाद इंटरमीडिएट की शिक्षा नवोदय विद्यालय बेंगलुर में हुई। वहीं से आईआईटी कानपुर में भी प्रतिभावान छात्र का चयन हुआ था। पूर्व ब्लाक प्रमुख उर्मिला सरोज, दीपचंद्र भारती, डा. समरी प्रसाद, राजनारायण प्रधान, श्यामला सरोज, मिथिलेश राम, सुरेंद्र यादव, सुभाष चंद्र ने बधाइयां दी।